33.1 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

बकाया वसूली करने गई बिजली टीम पर दबंगों का हमला, लाइनमैन से मारपीट

Must read

कन्नौज। सदर क्षेत्र स्थित हैबतपुर कटरा गांव में बिजली विभाग की टीम पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। टीम बकाया बिल की वसूली के लिए मौके पर पहुंची थी, तभी विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और फिर मामला बढ़ने पर लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। घटना से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद संबंधित जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, खासकर जब वे फील्ड में अपनी ड्यूटी निभा रहे होते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article