38 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

किसानों के घर जाने वाला रास्ता बंद, पुलिस-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

Must read

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): नगर पंचायत क्षेत्र में किसानों के घर जाने वाला रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ता अवरुद्ध होने से पीड़ित किसानों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पुलिस और प्रशासन से हस्तक्षेप कर मार्ग खुलवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मोहल्ला पलिया निवासी पृथ्वीराज, संतराम, विजेंद्र और रछपाल सहित कई किसानों के मकान पलिया जाने वाले मार्ग की ओर स्थित हैं। आरोप है कि नगर पंचायत के मोहल्ला दलमीर खान निवासी एक व्यक्ति ने उक्त रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

पीड़ित किसानों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें खेतों और घरों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। कई बार आपसी स्तर पर समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी।

मामले को लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। इसके साथ ही थाना दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर मार्ग को खुलवाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article