– गुणवत्ता, उपयोगिता का लिया जायजा दिए निर्देश
गुरसहायगंज, कन्नौज। जिला कारागार में फरवरी माह से चल रहे सीसी फुटपाथ व वाहन गैराज की गुणवत्ता के विषय में विभिन्न बिंदुओं का डीआईजी कारागार ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
शुक्रवार को जिला कारागार अनौगी में पहुंचे डीआईजी जेल कानपुर परिक्षेत्र प्रदीप गुप्ता ने नव निर्मित वाहन गैराज व में दीवार के अंदर चारों ओर कराए गए सीसी फुटपाथ का निरीक्षण किया। नवनिर्मित कार्यों की गुणवत्ता स्थित एवं उपयोगिता का जायजा लिया। जबकि संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली। समिति के द्वारा निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कारागार की सुरक्षा व्यवस्था व बंदियों के रखरखाव एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। वहीं बंदियों से संवाद कर समस्याओं, आवश्यकताओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। जबकि कारागार की व्यवस्थाओं को और अधिक शुद्ध व प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रभारी जेल अधीक्षक रविंद्र नाथ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी ने नवनिर्मित वाहन गैराज व फुटपाथ का किया निरीक्षण


