32.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

केंद्र सरकार ने सीएम योगी से काशी बाबा के वीवीआईपी दर्शन को कहा, 12 अगस्त को काशी विश्वनाथ जाएंगे एचडी रमेश

Must read

– 12 अगस्त को काशी विश्वनाथ जाएंगे एचडी रमेश
– पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पुत्र रमेश
– और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. एच. एन. शर्मा के लिए रहेगी प्रोटोकॉल व्यवस्था

वाराणसी/लखनऊ। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर 12 अगस्त को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मे वीवीआईपी दर्शन एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पुत्र एच.डी. रमेश तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पूर्व राजनीतिक सचिव प्रो. एच. एन.शर्मा 12 अगस्त को काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचेंगे। उससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी का पिंडदान कार्यक्रम श्री गंगा घाट पर संपन्न होगा।
दोनों अतिथियों के लिए मंदिर में प्रोटोकॉल के साथ वीवीआईपी दर्शन की व्यवस्था कराने को कहा गया है।
पत्र की प्रतिलिपि वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, आईएएस तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी भेजी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article