29 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

सड़क किनारे मिले अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त, सीने में गंभीर चोट से हुई मौत

Must read

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू से खंगाला जा रहा मामला
फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मृतक की मौत सीने में लगी गंभीर चोट के कारण हुई थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला काली तलैया निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार का शव बीते बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सुनील कुमार को तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के शव की शिनाख्त उसके भांजे सौरभ ने की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार अविवाहित था और अकेले ही रहता था। अचानक इस तरह सड़क किनारे गंभीर हालत में मिलने और फिर मौत हो जाने से परिजनों में शोक और आशंका का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण सीने में लगी गंभीर चोट बताया है, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह चोट किसी दुर्घटना में लगी या किसी अन्य कारण से।
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुनील कुमार को चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article