42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर एक्टर ने उठाए सवाल, कहा- शुरू होते ही …

Must read

देहरादून: चारधाम यात्रा का सीजन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। केदारनाथ (Kedarnath) जाने के लिए लोग अक्सर ऑनलाइन हेलीकॉप्टर (helicopter) की सीटें बुक करवा रहे हैं लेकिन हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू होते ही फुल हो जा रही है। इसे लेकर एक्टर हेमंत पांडेय (Hemant Pandey) ने सवाल खड़े किया है। एक्टर हेमंत पांडेय (Hemant Pandey) ने कुछ समय पहले ही अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चार धाम यात्रा के काले सच से पर्दा उठाने की बात कही है।

वीडियो में उन्होंने पहले चारधाम यात्रा के सभी को बधाई दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा- चारधाम यात्रा के पीछे जो घोटाले का जाल फैल रहा है एक बड़े तंत्र के रूप में ये काफी डराने वाला है। हमारी एक सिनियर एक्ट्रेस ने 15 अप्रैल को चारधाम यात्रा के लिए हेली बुकिंग खुलने के समय में उन्होंने बुकिंग करना चाहा लेकिन एक मिनट में ही सभी टिकटें फूल हो गई थीं।

उन्होंने आगे कहा- ये किसने बेचा, कौन खरीद रहा है, कोई इसका कमिशनखोरी कर रहा है नहीं पता। सरकारी अधिकारी सभी से बचके भी इसकी जांच करा सकते हैं। इसके लिए कोई आदेश लेना नहीं पड़ता है। बाहर के लोगों के लिए ये अच्छा मेसेज नहीं जा रहा है. हमें नेताओं से कोई उम्मीद नहीं है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं. इस वेबसाइट पर बुक टिकट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मिल दिशा निर्देशों का पालन करें।

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्दालुओं के लिए उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना भी जरूरी है। इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर IRCTC के heliyatra.irctc.co.in पर आप लॉग इन कर हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

बता दें कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस तीन जगह गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होती हैं। वहीं किराए की बात करें तो गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया (दोनों तरफ का) लगभग 12,762 रुपये है, फाटा से केदरानाथ का किराया 10,164 और सिरसी से केदारनाथ का किराया 6,390 रुपये है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article