27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के लिए सांसद और राज्य सरकार का किया आभार

Must read

– भाजपा नेता व समाजसेवी ठा. जितेंद्र सिंह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का किया धन्यवाद
– 9 मई को सर्व समाज को पहुंचाने का दिया आमंत्रण
– बोले सभी महापुरुषों की लगें मूर्तियां ताकि इतिहास रहे जीवन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समाजसेवी ठा. जितेंद्र सिंह ने फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्थापित की गई भव्य प्रतिमा को “गौरव और अस्मिता का प्रतीक” बताते हुए राज्य सरकार के प्रति सार्वजनिक आभार जताया है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि इतिहास के गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने इस परियोजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि को “ऐतिहासिक निर्णय” करार दिया और इसके लिए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह , सांसद मुकेश राजपूत और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिमा की स्थापना में सांसद मुकेश राजपूत की भूमिका के साथ परिवहन विभाग की अहम भूमिका रही, जिसने रोडवेज परिसर में स्थान उपलब्ध कराया। वहीं नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद ने भी लगभग 12.50 लाख रुपये का अंशदान देकर पेडेस्टल निर्माण में भागीदारी निभाई जो स्थानीय प्रशासन और निकाय की सक्रियता को दर्शाता है।
ठाकुर जितेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन की भूमिका को भी सराहा और कहा कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत प्रशासन अब सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर विकास कार्यों को मूर्त रूप दे रहा है।
उन्होंने सर्व समाज से अपील करते हुए कहा कि 9 मई को प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी प्रस्तावित है, जो इसे राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर अहम बना रहा है।
ठाकुर जितेंद्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे प्रयास समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी वर्गों के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित होनी चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा ले सके।
फर्रुखाबाद में इस प्रतिमा स्थापना को लेकर सामाजिक,राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। जहां एक ओर भाजपा इसे “संस्कृति और सम्मान की राजनीति” बता रही है, वहीं विपक्ष इसे आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article