चेन्नई। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की नीति को दोहराते हुए जनता को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो लोग बिना डर इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि “अगर कोई आपसे रिश्वत मांगे, तो उसे साफ कह दीजिए कि आप रिश्वत नहीं देंगे। मुझे इसकी सूचना दीजिए, उसके बाद मैं देख लूंगा।”
एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस ) की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी सरकारी सेवा के लिए रिश्वत देने के बजाय शिकायत दर्ज कराएं और कानून पर भरोसा रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि जनता की भी जिम्मेदारी है। यदि लोग रिश्वत देने से इनकार करेंगे और शिकायत करेंगे, तो व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को भी कानून के दायरे में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं तथा स्पष्ट किया है कि वैधानिक कार्रवाई में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होगा।


