40.9 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

13 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Must read

 

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में शनिवार को 13 वर्षीय एक बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के भीतर उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिलने की सूचना से परिवार और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जाएगा।
प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक आधिकारिक तथ्यों का इंतजार करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article