30.7 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का पैदल मार्च

Must read

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
पैदल मार्च भोलेपुर क्रॉसिंग से शुरू होकर जेएनवी रोड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। हाथों में पार्टी के बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने मतदाता अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग की।
मार्च में कायमगंज के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, वरिष्ठ सपा नेता सरल दुबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश कुमार, वरिष्ठ नेता जे.पी. वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक सिंह यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव सिरौली, मनोज मिश्रा, राजन यादव, नरेंद्र यादव, भोला यादव, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ कटियार, शशांक सक्सेना, इलियास मंसूरी, रोमित सक्सेना, विमल यादव, रजत क्रांतिकारी, अनुराग यादव, शिवम यादव, विजय अनुरागी, आनंद यादव, के.के. यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सिराजुल अफाक मुन्ना और सुलक्षणा सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पैदल मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article