फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवाकेंद्र पर समय कैंप के दौरान बच्चों के उज्जवल भविष्य , शिष्टाचार व विद्यार्थी जीवन का मूल्य पर हुई चर्चा में हुई।
राजयोगिनी बी के शोभा कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक स्तर में गिरावट का मुख्य कारण चारित्रिक और नैतिक पतन है । उन्होंने कहा कि परमात्मा की समाज परिवर्तन के लिए यही योजना है की हर मानव हर बच्चे के अंदर पुनः आध्यात्मिक जागृति के द्वारा नैतिक मूल्यों से सशक्त किया जाए, कर्तव्य निष्ठ, मूल्य निष्ठ, समाज के लिए मानसिक परिवर्तन जरूरी है।
.पूनम बहन नें राजयोग मेडिटेशन द्वारा बच्चों के मन को एकाग्र करने की कोशिश करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में आज हर छोटे-छोटे बच्चे भी तनाव चिंता क्रोध लड़ाई झगड़ों से ग्रसित होते जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि बच्चे भी मोबाइल के शिकार बनते जा रहे हैं मोबाइल से पढ़ाई, मोबाइल से भोजन, मोबाइल से दूध पिएंगे मोबाइल से सोना आदि बन गया है, तो यह तमोप्रधानता का कारण है।
राजयोगी सुधीर भाई नें कहा कि इस संसार के तमोप्रधान वातावरण का प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है तो अपने बच्चों को मैनर्स सीखयें और उनके जीवन की वैल्यू को जानते हुए उन्हें एक नयी दिशा देने की प्रेरणाओं से प्रेरित करते रहे बुराइयों में फसने का बच्चों को बढ़ावा ना दें क्योंकि उनका जीवन अमूल्य है।
इस मौके पर करीब 60 -70 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार के गेम्स और खेलकूद के माध्यम से बच्चों ने राजयोग का अभ्यास भी किया और ज्ञान भी सिखाया गया l निबंध में प्रतीक्षा पाल फर्स्ट औरदौड़ में रियांश तिवारी फस्ट नींबू रेस में आकांछा फस्ट सुई धागा रेस खुशी नें बाजी मारी सब बच्चों ने यह भी संकल्प लिया कि हम भोजन परमात्मा की याद में खाएंगे और याद करके सोएंगे याद करके उठाएंगे ऐसे दिव्य गुण को जीवन में धारण करेंगे शोभा दीदी नें बच्चों को राजा बच्चेअच्छे बच्चे कह कह कर बहुत उमंग भर दिया,बच्चों को उपहार भेट किये गये।
समर कैंप बच्चों के खेल कूद, बांटे गये उपहार, मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह


