23 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक (Young man) के मौत का मामला सामने आया है। जहां अयोध्या निवासी शुभम दुबे उर्फ अंशू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सड़क हादसे की कहानी पर संदेह जताते हुए इसे साजिशन हत्या बताया है।

आरोप है कि दोस्त कुलदीप यादव निमंत्रण के बहाने शुभम को अपने साथ ले गया था और रात में फोन कर एक्सीडेंट की सूचना दी गई। युवक बहुरांवां बाजार के पास लकेहटा पुलिया के निकट अचेत अवस्था में मिला था। पहले उसे बल्दीराय सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां 9 मई की रात उसकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं थी, जिससे दुर्घटना की आशंका कमजोर लग रही है। मामले में पंकज दुबे ने बल्दीराय पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article