31 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

विश्व श्रमिक दिवस पर सुएज की नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’: कर्मियों के सम्मान के साथ सुरक्षा और सेवा का संदेश

Must read

 

लखनऊ: शहर में सीवर संचालन एवं रखरखाव का कार्य कर रही कंपनी सुएज ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर अपने कर्मियों के सम्मान में विशेष पहल की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ संवाद श्रृंखला की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि लखनऊ सुएज परिवार के हर सदस्य से दिल से जुड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से वे समय-समय पर अपने विचार एक दूसरे के अनुभव और सीख साझा करेंगे| उनका मानना है कि जब सुएज परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे, तो न केवल परियोजनाएं बेहतर होंगी, बल्कि शहर के विकास और स्वच्छता के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

विश्व श्रमिक दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि कंपनी के कार्य का मूल आधार उसके मेहनतकश कर्मचारी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी शहर की एसटीपी, पम्पिंग स्टेशन एवं सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हैं। उनके योगदान से ही नागरिकों को बेहतर स्वच्छता और सुविधाएं मिल पाती है।

इस अवसर पर सुएज द्वारा कर्मियों के बीच राशन किट का वितरण भी किया गया, जिससे उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों (Safety Practices) के पालन के लिए पुनः जागरूक किया गया और आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि कर्मियों का सम्मान, सुरक्षा और सहयोग ही सुएज की सबसे बड़ी ताकत है, और इन्हीं के माध्यम से शहर के विकास की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article