लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में जावित्री इंस्टीट्यूट के छात्रों ने फीस बढ़ोतरी और अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। छात्रों का आरोप है कि संस्थान की ओर से फीस में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसके अनुरूप उन्हें आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से फीस वृद्धि वापस लेने और संस्थान में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हाईवे पर प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया गया।
फीस बढ़ोतरी और सुविधाएं न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, लखनऊ-रायबरेली हाईवे जाम


