फर्रुखाबाद। सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में मोबाइल फोन का उपयोग विषय पर इंटर-हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोबाइल के उपयोग के लाभ और हानि पर विस्तार से चर्चा की । नाम निकाल कर सामने आया कि यदि मोबाइल का सार्थक प्रयोग किया जाए तो बहुत अच्छा है और अगर नकारात्मक प्रयोग करते हैं तो मोबाइल काफी नुकसानदायक है।
प्रतियोगिता में
प्रतियोगियों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने आधुनिक जीवन में मोबाइल के लाभ और हानियों पर तार्किक तर्क रखते हुए श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह, आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ साफ झलक रही थी। प्रश्नोत्तर सत्र भी बेहद रोचक रहा, जिसमें छात्रों ने सटीक और संतोषजनक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में होप हाउस ने प्रथम, चैरिटी हाउस ने द्वितीय तथा पीस हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में चैरिटी हाउस प्रथम, पीस हाउस द्वितीय और होप हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में श्रेष्ठ वक्ताओं में पक्ष से आर्यन, आराध्या एवं पार्थ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में श्रेष्ठा, आदि जैन एवं आराध्या ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में पक्ष से एंजेल, आरुषि और कौटिल्य तथा विपक्ष में आन्या द्विवेदी, परिधि वर्मा और वेदांशी ने अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया। प्रश्नकर्ता के रूप में भी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। ओवरऑल प्रदर्शन में आन्या मिश्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनकी तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।
प्रभारी प्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। मंच संचालन तितिक्षा ने किया । इस अवसर पर कविता पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा , विवेक राजपूत सहित सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार मिश्रा ने दी।


