22.1 C
Lucknow
Saturday, September 26, 2026

चौक में दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान, कई दिनों से मिल रही थी धमकी

Must read

 

घायल कुमैल अब्बास ने चौक कोतवाली पहुंचकर सुनाई आपबीती, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने कुमैल अब्बास के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित लहूलुहान हालत में चौक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से उसे धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि देर रात दबंगों ने मौका पाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में कुमैल अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित ने चौक कोतवाली में अपनी आपबीती बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के साथ ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article