– बैठक में सफाई प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
गुरसहायगंज, कन्नौजः आगामी जुलाई माह में संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर पालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कर्मियों के साथ चर्चा कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बुधवार की दोपहर नगर पालिका परिषद सभागार में अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ईओ ने जानकारी देते हुए कहा हैं कि आने वाले माह जुलाई में चलने वाले संचारी नियंत्रण अभियान के माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान चलाए जाने एवं कर्मियों को संवेदीकृत किए जाने हेतु बैठक पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आगामी अभियान में माइक्रोप्लान के अनुसार फागिंग, नाली सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव आदि गतिविधियां संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में जोनल सफाई प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जलभराव न हो दें। इस मौके पर राजन बाबू, प्रसन्नजीत मिश्रा, मनोज तिवारी, जनार्दन मिश्रा, गौरव मिश्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक कर बनाई रणनीति


