अयोध्या: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में कथा वाचक (Storyteller) पवन देव पर बिहार के सिवान निवासी युवती ने बीकापुर कोतवाली में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए है। इसमें आरोप लगाया कि कथा वाचक पवन देव ने मंदिर में शादी रचाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसे हवस का शिकार बनाकर छोड़ दिया और शादी करने की बात आई तो मुकर गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके महंगे जेवरात भी हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवती ने कथा वाचक पवन देव पर शादी का झांसा देकर मंदिर में रेप करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कथावाचक ने अपने घर पर भी रखा था। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वहीं जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो पवन देव ने साफ इंकार कर दिया।
उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की बातें की जा रही है। पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


