31.3 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

बाढ़ आते ही बढ़ने लगे सर्पदंश के मामले, चारा काटने गए युवक को सांप ने डसा

Must read

 

भुडिया भेड़ा गांव का युवक गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

अमृतपुर

गंगा की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में अब सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। जलभराव के कारण सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में आबादी की ओर निकल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। ताजा मामला अमृतपुर क्षेत्र के भुडिया भेड़ा गांव का है, जहां पशुओं के लिए चारा जुटाने गए एक युवक को सांप ने डस लिया।जानकारी के अनुसार, भुडिया भेड़ा निवासी विवेक पुत्र दलसिंह पशुओं के लिए घास बांध रहे थे। इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। युवक ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
क्षेत्र में लगातार बनी बाढ़ की स्थिति के कारण खेतों और गांवों में सांपों का निकलना बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में घास काटते या खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article