35.8 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

भाजपा पर बरसे शिवपाल यादव: “सपा छोड़कर गए नेताओं को पद दे रही भाजपा, जनता देगी जवाब”

Must read

 

इटावा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब संगठन में पद दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता “भगोड़े” हैं और जनता समय आने पर उन्हें जवाब देगी।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के मुद्दे से घबराई हुई है और अब उसी सामाजिक समीकरण को अपनाने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार भाजपा की यह रणनीति जनता अच्छी तरह समझ रही है।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

वहीं, के हालिया बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा, “मैं उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता।”
शिवपाल यादव के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है, खासकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और गर्मा सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article