41 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

गंगा में डूबे छात्र की दूसरे दिन तलाश जारी, नहीं मिला सुराग, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई निवासी एक छात्र के गंगा में डूबने का मामला सामने आया है। घटना के दूसरे दिन भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निसाई निवासी विक्रम पाल (पुत्र राजीव पाल), जो कक्षा 11 का छात्र था, गांव के लगभग एक सैकड़ा लोगों के साथ पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर भागवत विसर्जन करने के लिए गया था। धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होने के बाद वह गंगा में स्नान करने लगा।
बताया गया कि स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई। सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस और गोताखोरों द्वारा गंगा में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक विक्रम पाल का कोई पता नहीं चल सका था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article