31.5 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

सवर्ण मोर्चा द्वारा “आरक्षण हटाओ – समानता लाओ” आंदोलन का शुभारंभ, यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की भी मांग

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज शुक्रवार को सवर्ण मोर्चा के नेतृत्व में “आरक्षण हटाओ – समानता लाओ” (Abolish Reservation – Bring Equality) आंदोलन का शुभारंभ किया गया। यह आंदोलन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक लगातार चलेगा। आंदोलन का उद्देश्य आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाना तथा सभी नागरिकों के लिए समान अवसर और योग्यता आधारित व्यवस्था की वकालत करना है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सभी वर्गों से व्यापक चर्चा और संवाद के बाद ही लिए जाने चाहिए।

सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समानता और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नीति निर्माण किया जाए।

आंदोलन के आयोजकों ने बताया कि यह धरना 2 अगस्त तक जारी रहेगा तथा इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस जनआंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article