31 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

सद्भावना मंच की बैठक में सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर, कई प्रस्ताव पारित

Must read

फर्रुखाबाद। सद्भावना मंच द्वारा आयोजित बैठक में समाज में एकता, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती असमानता और विभाजन को समाप्त करने के लिए आपसी सद्भाव और सहयोग बेहद जरूरी है। लोगों को शिक्षा, सामाजिक चेतना और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।

बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में डॉ. रामकृष्ण राजपूत (संयोजक), जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट,मो. नासिर (संपर्क प्रभारी), डॉ. एम. ए. खान, राजेंद्र पाल, नन्हे लाल, इस्लाम राजा, चंद्रशेखर, रामपाल, फिरोज, सलीम, शाहिद, अनवर, अजीत, मुकेश, रामनरेश, विजय, और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस दौरान सामाजिक कुरीतियों, शिक्षा की कमी और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही विकास संभव है और इसके लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने समाज में भाईचारा बनाए रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने और जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article