28.2 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

जौनपुर में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, तीन की हालत गंभीर

Must read

जौनपुर: जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास वाराणसी जौनपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग (Varanasi-Jaunpur National Highway) पर सड़क किनारे खड़े ट्रक (truck) से एक कार जा भिड़ी। कार सवार पांच लोगो में 2 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

बता दें कि उन्नाव जनपद निवासी गांधीनगर कालोनी निवासी अंकित शुक्ल एवं शोभित शुक्ल, आवास विकास कालोनी अखिलेश कुमार शुक्ल, ईदगाह रोड गांधीनगर निवासी शोभित श्रीवास्तव एवं बेलन्द मजरा खेड़ा मारवी निवासी संदीप मिश्र बैगनआर कार संख्या यूपी 32 पीयू 5119 पर सवार होकर उन्नाव से दर्शन करने के लिए वाराणसी काशी विश्वनाथ आए थे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन कतारबद्ध होकर 4 बजे करतें हुए उसी कार से वापस उन्नाव के लिए निकले।

वहीं जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ स्थित नेता ढाबे के सामने सड़क किनारे पहले से खड़ी ट्रक संख्या यूपी 44 एटी 3818 के पीछे अनियंत्रित होकर जा टकराई। समीप स्थित चौकी से पहुँचे सिपाहियों ने लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाल इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सवार अखिलेश कुमार शुक्ल (45 वर्ष) एवं अंकित शुक्ल(35) को मृत घोषित करतें हुए अन्य तीनों घायलों का इलाज शुरू किया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मौके से ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article