एटा: उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, मिरहची कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर (Inspector) नवीन कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


