30 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

रक्त संकट के बीच राहत की पहल, 5 अप्रैल को लगेगा रक्तदान शिविर

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में बी पॉजिटिव समेत अन्य ग्रुप के खून की कमी के बीच अब राहत की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में ब्लड कमांडो फाउंडेशन द्वारा शहर में एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर 05 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्याम कृपा मंडल फर्रुखाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर द केयर हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में लगाया जाएगा, जहां जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्र किया जाएगा।
रक्तदान के लिए लोगों से अपील
ब्लड कमांडो फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती जरूरत के मुकाबले रक्त की उपलब्धता कम है, ऐसे में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
गौरतलब है कि जनपद में इन दिनों ब्लड की कमी से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिए राहत साबित हो सकता है।
आयोजकों की ओर से ब्लड बैंक प्रभारी को पत्र भेजकर शिविर के आयोजन की अनुमति मांगी गई है, साथ ही ब्लड बैंक स्टाफ से आवश्यक सहयोग की भी अपेक्षा जताई गई है।
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब जिले में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है और समाज के सहयोग से ही इसका समाधान संभव है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article