एसपी आरती सिंह के निर्देशन में कार्रवाई, थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता
अमृतपुर फर्रुखाबाद
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 88/2026 धारा 333/64(1)/352/351(2) बीएनएस 2023 के तहत वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पट्टी दारापुर थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस को तलाश थी। आरोपी के विरुद्ध एक महिला द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप की स्थिति है। वहीं राजेपुर पुलिस की सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
राजेपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अगुवाई में चल रहे अभियान से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।


