नई दिल्ली
भारतीय रेलवे अगस्त महीने से अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को बदलकर नया और आधुनिक सिस्टम लागू करने जा रहा है। अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बदलाव के दौरान यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो। नया सिस्टम आधुनिक तकनीक और एआई आधारित फीचर्स से लैस होगा, जिससे वेबसाइट और ऐप पहले से ज्यादा तेज और भरोसेमंद बनेंगे। रेलवे के अनुसार अब वेटिंग टिकट कंफर्म होने की भविष्यवाणी 94 प्रतिशत तक सटीक हो गई है। वहीं ‘रेलवन’ मोबाइल ऐप के जरिए यात्री टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, प्लेटफॉर्म जानकारी और सीट पर खाना मंगाने जैसी सुविधाएं भी प्राप्त कर सकेंगे।
अगस्त से बदलेगा रेलवे का टिकट सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा


