33.3 C
Lucknow
Wednesday, August 12, 2026

बेंगलुरु में 60 बड़े होटलों में छापेमारी, एक्सपायर्ड दूध, फंगस लगी सब्जियां और सड़ा हुआ मीट बरामद

Must read

बेंगलुरु: बेंगलुरु (Bengaluru) के 60 स्टार होटलों पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की, जिसमें सड़ा मांस, एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, सड़ी सब्जियां और इस्तेमाल किया हुआ तेल मिला। Food Safety Department ने बेंगलुरु में तीन दिन का इंस्पेक्शन अभियान चलाया। एक साल से अधिक पुराने और एक्सपायरी डेट के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बरामदगी पर उड़े होश। इस कार्रवाई के तहत कई होटलों के किचन भी बंद कर दिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने कुल 77 खाद्य नमूने एकत्र किए और उन्हें प्रयोगशाला में भेजा। बीते रविवार की हुई जांच में कई रेस्टोरेंट और पब शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि आश्चर्य की तो बात यह है कि एक साल से अधिक पुराने मांसाहारी उत्पाद भी बरामद हुए। बेंगलुरु के कई थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटलों में हाल ही में जांच अधिकारीयों को बड़ी मात्रा में सड़ा-गला खाने का सामान मिला था, जिसके बाद बड़े स्तर 60 स्टार होटलों पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की।

यह अभियान 7 से 9 अगस्त तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर की देखरेख में ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006’ के तहत चलाया गया। रविवार की हुई जांच में कई रेस्टोरेंट और पब शामिल थे। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान, 640 किलोग्राम चिकन, मटन और मछली, 276 किलोग्राम सड़ी हुई सब्जियां के साथ साथ 12 किलोग्राम बेकरी उत्पाद और 67 किलोग्राम एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।

अधिकारियों को वहां खाने-पीने की ऐसी चीजें मिलीं जो खाने लायक नहीं थीं। Food Safety Department के होश तो तब उड़ गए जब उन्होंने एक साल से अधिक पुराने और एक्सपायरी डेट के मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बरामदगी की। इसी क्रम में होटल से 50 किलोग्राम बत्तख का मांस जब्त किया गया। 5 किलो खराब मछली जब्त की गई।

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कमिश्नर के अनुसार 77 सैंपल इकट्ठा किए। इन सैंपलों को जाँच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड रोड स्थित मैकडॉनल्ड्स में इस्तेमाल किए गए खाना पकाने के तेल को शुद्ध करने के लिए मैग्नीशियम सल्फाइट का प्रयोग किया जा रहा था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article