30 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

संसद में राहुल गांधी का बीजेपी -आरएसएस पर तीखा हमला

Must read

– बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ प्रतीक, शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का नियंत्रण’

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केवल एक “प्रतीक” हैं, जबकि देश की शिक्षा व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर वास्तविक प्रभाव आरएसएस की विचारधारा का है।
लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम और संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सरकार नहीं, बल्कि आरएसएस की सोच हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिक और वैचारिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
राहुल गांधी ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों, परीक्षा प्रणाली और सरकारी नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के मूलभूत सुधारों के बजाय वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में अधिक रुचि रखती है।
राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने उनके आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article