31 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

बंगाल में बरसे राहुल गांधी- आपने नरेंद्र मोदी का चेहरा देखा है? वो मेरी आंख में आंख नहीं मिला सकते!

Must read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस (Congress) के लिए वोट मांगने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी बंगाल पहुंचे। राहुल के निशाने पर भाजपा रही, लेकिन उन्होंने ममता बनर्जी और वामदलों पर भी हमले किये। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और RSS मिलकर भारत में लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘आजकल आपने नरेंद्र मोदी का चेहरा देखा है? वो मेरी आंख में आंख नहीं मिला सकते हैं।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पहली रैली में राहुल गांधी ने संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर बीजेपी और RSS पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर, गांधी और नेहरू द्वारा दिए गए संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस मिलकर भारत में लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। बंगाल के रायगंज में एक रैली में को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर करारा हमला किया है। उन्होंने न्हों कहा कि भाजपा वोट चोरी में शामिल हैं. ये लोग लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं।

उन्होंने टीएमसी को भी निशाने पर लरते हुए कहा कि ममता सरकार ने लोगों को रोजगार नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा करती हैं और 84 लाख लोग बेरोजगारी भत्ते का फॉर्म भर देते हैं।

राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों ने बंगाल में बीजेपी के लिए रास्ता बनाया है और लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा- ‘आजकल आपने नरेंद्र मोदी का चेहरा देखा है? हवा निकल गई है. आप देखो बंगाल में घूम रहे हैं। उनका चेहरा देखो ठीक से. वो मेरी आंख में आंख नहीं मिला सकते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक तरफ बीजेपी जिसकी नफरत भरी विचारधारा है, जो हिंसा फैलाती है। उनके प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज हैं, उनकी तो बात ही नहीं करनी। दूसरी तरफ बंगाल में टीएमसी पार्टी जो बीजेपी के लिए रास्ता बना रही है क्योंकि अगर टीएमसी ने अपना काम किया होता, आपको रोजगार दिया होता, नफरत नहीं फैलाई होती तो यहां पर बीजेपी का कोई सवाल ही नहीं उठता। बीजेपी दिखती ही नहीं बंगाल में।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार रायगंज रैली करने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर शुरू किया। राहुल गांधी ने कहा- आज नफरती विचारधारा वाली बीजेपी और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। संविधान को मिटाने की कोशिश हो रही है।

 

 

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article