30 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

रिद्धि पैलेस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, गुप्त कैमरों से होती थी ब्लैकमेलिंग, 50 अश्लील वीडियो मिले

Must read

 

 

 

 

कानपुर

 

 

रावतपुर स्थित रिद्धि पैलेस होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से तीन महिलाओं सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि होटल में अनैतिक कारोबार के साथ लोगों को गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया जाता था। कमरों में छिपे कैमरे लगाए गए थे, जिनसे आने वाले लोगों की रिकॉर्डिंग की जाती थी।

 

पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई का नेतृत्व कल्याणपुर प्रभारी आइपीएस डा सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार की अगुवाई ने किया। पुलिस को मौके से कैमरों के उपकरण, मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। आरोपितों के मोबाइल में 50 से अधिक अश्लील वीडियो भी मिले हैं।पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना प्रमोद गुप्ता लड़कियों को झांसा देकर इस धंधे में धकेलता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले ही होटल किराए पर लेकर यह अवैध कारोबार शुरू किया गया था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि शहर के कई होटलों में मोबाइल नंबर के जरिए कमरे बुक कर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदे तय किए जाते थे। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article