31.9 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 83,710 मामलों के निस्तारण की तैयारी, डीजे ने दिए निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में गुरुवार को एडीआर भवन में प्रशासनिक मामलों से संबंधित तैयारी बैठक हुई। जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नीरज कुमार के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता षष्ठम अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजय कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ऐसे मामलों को चिह्नित किया जाए, जिनका आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण संभव है। नोडल अधिकारी ने राजस्व, चकबंदी, लघु फौजदारी, विद्युत विभाग समेत अन्य संबंधित मामलों को अधिक संख्या में चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि लोक अदालत का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। प्रशासन की ओर से कुल 83,710 मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें 248 राजस्व वाद, 861 फौजदारी वाद तथा 82,601 प्रकीर्ण वाद शामिल हैं। बैठक में उपखंड अधिकारी मोहम्मद शमीम अंसारी, उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार, अवर अभियंता मासूम अली अंसारी, सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विद्या भटनागर ने किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article