33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

यूपीटीईटी परीक्षा को नकलविहीन बनाने की तैयारी तेज, डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने कड़े सख्त निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। आगामी यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त बैठक कर संबंधित अधिकारियों के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, संवेदनशील केंद्रों की निगरानी तथा विभिन्न विभागों के समन्वय सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल कराने के प्रयास को सख्ती से रोका जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहें, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जाए, अभ्यर्थियों की पहचान का गहन सत्यापन किया जाए तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागीय अधिकारियों से समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा, ताकि यूपीटीईटी परीक्षा जनपद में पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article