लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री (Energy Minister) एके शर्मा ने बिजली खपत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग-खपत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में 30,160 मेगावाट की पीक डिमांड (peak demand) पूरी हो गई है। पिछले तीन वर्षों की तरह प्रदेश की अब तक की यह सबसे ज़्यादा आपूर्ति में तो है ही। तीन वर्षों की तरह पूरे देश में भी सर्वाधिक है।
मंत्री एके शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यूपी में बिजली की माँग और खपत ऐतिहासिक रूप से बढ़ी … कल शाम प्रदेश की पीक डिमांड कल शाम प्रदेश की पीक डिमांड जिसे पूरा किया गया वह 30160 MW थी। पिछले तीन वर्षों की तरह प्रदेश की अब तक की यह सबसे ज़्यादा आपूर्ति में तो है ही। तीन वर्षों की तरह पूरे देश में भी सर्वाधिक है।
यह भी जानकारी मिली है कि गरमी के कारण बीते कल पूरे देश में बिजली की पीक डिमांड ऐतिहासिक रूप से सर्वोच्च रही: 260 GW। हमारे विद्युत कर्मियों और अधिकारियों से आग्रह है कि भीषण गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाये रखने के लिए निरंतर सजग रहें। जनता की सेवा में हम रात-दिन लगे हैं। सबका सहयोग प्रार्थनीय है।



