फर्रुखाबाद। जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो ग्राम प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड चलीं तथा कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में निसाई ग्राम प्रधान गीता चौहान के पति सत्येंद्र सिंह, उनके पुत्र समेत एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। घायलों को निजी वाहन से तत्काल के.एम. द्विवेदी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, रविवार 5 जुलाई की शाम करीब चार बजे मुड़गांव ग्राम प्रधान रामनारायण गाटा संख्या 818 पर जुताई करा रहे थे। इसी दौरान निसाई प्रधान पति सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जमीन को सरकारी एवं निसाई ग्राम पंचायत की बताते हुए काम रुकवाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान गीता चौहान की ओर से मोहम्मदाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
आरोप है कि कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने मामले में केवल समझौते का प्रयास किया और कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जबकि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि को लेकर विवाद और तनाव बना हुआ था।सोमवार को जब मुड़गांव प्रधान विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे तो निसाई प्रधान पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद थाना पुलिस, आसपास के थानों का पुलिस बल और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि रविवार को दी गई शिकायत पर समय रहते सख्त कार्रवाई की गई होती और दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए होते, तो सोमवार को हुई यह बड़ी खूनी वारदात टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
2 ग्राम प्रधान के बीच मारपीट व फायरिंग जिसमें संभवत निसाई प्रधान पति तथा प्रधान पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली है घायल अभियुक्त घटना स्थल से सीधे के एम द्विवेदी हॉस्पिटल निजी वाहन से पहुंचे हैं।
5 जुलाई 2026 को शाम लगभग 4:00 बजे गुड़गांव प्रधान रामनारायण गाटा संख्या 818 को जुतवा रहे थे। तभी निसाई प्रधान पति सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सरकारी जमीन का हवाला देते हुए उन्हें रोकना चाहा तो दोनों अभियुक्त द्वारा आपस में मारपीट हो गई जिसकी तहरीर निसाई प्रधान गीता चौहान ने थाना प्रभारी को दी मौके पर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंचे दोनों पक्षों को समझ कर वापस आ गए थे इससे पहले भी इनका विवाद जमीन को लेकर हो चुका है निसाई प्रधान पति सत्येंद्र सिंह का कहना है कि गाटा संख्या 818 निसाई में आती है। जिस पर मुडगांव प्रधान कब्जा करना चाहता है।
बीते दिन की लड़ाई के चलते दोनों पक्ष अपनी अपनी तैयारी में बैठे हुए थे आज जैसे ही गुड़गांव प्रधान गाटा संख्या 808 पर निर्माण कार्य करने पहुंचा तो एनआईएसएआई प्रधान पति भी मौके में पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर लोहे की रॉड लाठी डंडे तथा कई राउंड फायर हुए है।
घटना से फॉरेन सिटी में साक्ष्य के नमूने एकत्र किए
घटनास्थल पर थाना शमशाबाद थाना नवाबगंज के प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि ताहिर के आधार पर 5जुलाई की रात में निसाई प्रधानपति सत्येंद्र प्रधान पुत्र अमन, अभय
तथा दूसरे पक्ष से गुड़गांव प्रधान रामनारायण तथा उनके पुत्र हितेश व मनीष का एक सात सोलह की कार्रवाई की गई।


