37 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

दबंगों पर टूटा पुलिस का शिकंजा, चाचूपपुर कांड में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार

Must read

– एसपी आरती सिंह की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप
– मुकदमें में नाम आने पर राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
– दबंगों ने एक राय होकर किया था पुलिस पर कातिलाना हमला

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का सख्त अभियान लगातार रंग दिखा रहा है। चर्चित चाचूपपुर प्रकरण में थाना राजेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के भाई शीशराम पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम चाचूपपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय फतेहगढ़ भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दर्ज मुकदमें की विवेचना के दौरान शीशराम का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद थाना राजेपुर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

जनपद में अपराधियों, दबंगों और उपद्रवियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर एसपी आरती सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

चाचूपपुर प्रकरण के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। गांव और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस की इस कार्रवाई को दबंगों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article