27.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

हैंडलूम डे पर पीएम मोदी की अपील, फ्रेंडशिप डे जैसा उत्साह दिखाइए, बुनकरों का बनिए सहारा

Must read

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर देशवासियों, विशेषकर युवाओं से हैंडलूम उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने की भावुक अपील की है। गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर करीब दो मिनट का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उत्साह से युवा फ्रेंडशिप डे मनाते हैं, उसी जोश के साथ हैंडलूम डे भी मनाएं। उन्होंने 7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि यह दिन आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के संकल्प का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे कम से कम एक हैंडलूम उत्पाद खरीदें, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें और देश के बुनकर परिवारों को आर्थिक मजबूती देने के अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि हैंडलूम खरीदना केवल एक वस्तु खरीदना नहीं, बल्कि लाखों मेहनतकश बुनकर परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास है। पीएम का यह वीडियो पिछले 15 दिनों में जारी किया गया छठा वीडियो है, जिसमें उन्होंने सीधे जनता से जुड़कर विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article