फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जटवारा जदीद से संचालित सुदर्शन भवन सवाईपुर में चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजयोगिनी शोभा ने की।
शोभा दीदी ने कहा पर्यावरण दिवस को प्रदूषण मुक्त दिवस के रूप में मनाया जाये।पर्यावरण के जरिए जलवायु परिवर्तन जैव विविधता में कमी आदि समस्याओं का निवारण के लिए आकर्षित करता है हर साल इस दिवस को मानने पर पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व बनता है। सवाईपुर संचालिका बी के पूनम बहन ने प्रदर्शनी काआध्यात्मिक रहस्य समझाया ।एकता बहन ने जीत के माध्यम से सबको प्रेरित किया सबको तिलक फूलों से स्वागत किया ।
मैनपुरी से आए राज योगी बीके सत्येंद्र भाई जी ने कहा हर एक व्यक्ति को कम से कम एक या दो पेड़ लगाने चाहिए यदि सभी ऐसा करें तो पर्यावरण की जो विकराल समस्या है उसमें बहुत हद तक सुधार हो सकता है संकल्प ने दो पेड़ जरूर लगाना है ।पर्यावरण सुरक्षा जीवन रक्षा हम सभी का नारा है पर्यावरण हमारा है एक पेड़ लगाना है सबका जीवन बचाना है ।
इस मौके पर रामजीत, रामकिशोर हुकुम सिंह आसाराम कुसमा संतोष अभिलेश अनीता अनुष्का नेहा नींन्नो जूली करिश्मा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ


