फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जटवारा जदीद अंगूरी सेवा केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव भी मनाया गया। इस मौके पर राज योगिनी ब्रह्मा कुमारी शोभा ने कहा कि यह ब्रह्माकुमारी संस्था नारी के द्वारा संचालित है इस संस्था में नारियों की अहम भूमिका है आज नारी विश्व में किसी भी स्तर पर किसी से कम नहीं नारी तू है जग कल्याण नारी में वह शक्ति है कि वह अपने परिवार से लेकर समाज तक हर एक को सशक्त बना सकती है ।
उन्होंने कहा कि अनेक विकार चिंता भय के शिकार बनते जा रहे हैं उन्हें सशक्त करने की आवश्यकता है उनके जीवन में सुख शांति नैतिक मूल्य भरने से समाज में एक नई ऊर्जा ला सकते हैं शोभा दीदी ने होली पर सभी को आत्मा स्मृति का तिलक गुलाल लगाकर होली मिलन मनाया। सुमन कपूर ने कहा कि जीवन की सुरक्षा ही हमारे राष्ट्र की धरोहर है ।संतोष बहन ने कहा कि नारी अबला नहीं आज कल तो नारियां हर क्षेत्र में बहुत आगे जा चुकी हैं ।
पूर्व प्रधान चित्र अग्निहोत्री जी ने कहा कि हमारे समाज में ऐसी श्रेष्ठ नारियां हुई हैं अहिल्याबाई कल्पना चावला मदर टेरेसा इंदिरा गांधी सावित्रीबाई लक्ष्मीबाई इन महान शक्तियों ने बड़े ही विशेष कार्य किया और कर रही हैं हमें नारी जाति का सम्मान करना है जिस घर में नारी होती है उस घर में देवता निवास करते हैं होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भारत अध्यात्म प्रधान देश है जिसकी सभ्यता और संस्कृति हर त्यौहार में झलकता है होली भी बहुत सुंदर पर्व है पर लोगों ने अपने अंदर नशीले पदार्थों का सेवन कर मानने से इसे भी गंदा बना दिया है ।
रूबी बहन ने नारी के ऊपर बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया नारियों का भाग्य भगवान तुमने कैसा बनाया है एकता बहन ने आए हुए अतिथियों का तिलक बैज पटका पहनाकर स्वागत किया खुशी आकांक्षा शिवांश साक्षी बच्चों ने डांस कर सबका मन मोह लिया इस अवसर पर होली स्नेह मिलन फूलों से इत्रों से गुलाल से बड़े धूमधाम से मनाया गया जिस कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में व्यसनों को छोड़ने का आवाहन किया और सभी से मिलजुल कर रहने की बात कही।


