30.7 C
Lucknow
Friday, July 24, 2026

“जनता बिजली के लिए तरस रही, मंत्री इंटरव्यू देने में व्यस्त”- अखिलेश का ट्यूट तंज

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली संकट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के हालिया इंटरव्यू को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो स्वास्थ्य मंत्री के रूप में खुद को साबित नहीं कर सके, अब वह पत्रकार बन गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार, संगठन और दल में पहले से ही असफल रहे मंत्री अब समय बिताने के लिए इंटरव्यू देने में जुटे हैं।

सपा प्रमुख ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश की जनता बिजली कटौती और बीमारियों से परेशान है, लेकिन भाजपा के मंत्री जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय इंटरव्यू और प्रचार में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article