32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

पुलिस लाइन में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

Must read

 

कौशांबी पुलिस लाइन में रविवार को 390 प्रशिक्षु आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी लेने से हुई। इसके बाद उन्होंने परेड ग्राउंड पर सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन और समन्वय का परिचय देते हुए सधे कदमों से मार्चपास्ट किया और सलामी मंच के सामने से गुजरकर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।

मुख्य अतिथि सौम्या अग्रवाल ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक के संदेशों का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें पुलिस बल की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला जज जेपी यादव, जिलाधिकारी अमित पाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुल 390 प्रशिक्षु आरक्षियों ने 21 जुलाई 2025 से 26 अप्रैल 2026 तक रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन कौशांबी में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें कौशांबी और प्रतापगढ़ जिलों से चयनित प्रशिक्षु शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण पूरा किया।

दीक्षांत परेड का संचालन परेड कमांडर प्रथम प्रशिक्षु राजीव मौर्य, द्वितीय सूरज प्रताप सिंह और तृतीय यादव ने किया। कुल 14 टोलियों ने परेड में भाग लेकर अपनी अनुशासन क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण के दौरान राजीव मौर्य ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सर्वांगसम सर्वोत्तम प्रशिक्षु का गौरव हासिल किया। उन्होंने आंतरिक विषयों में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजित यादव ने बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इस भव्य समारोह के साथ नवप्रशिक्षित आरक्षियों के पुलिस सेवा में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण अध्याय पूरा हुआ, जिससे जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article