*रामनगर, बाराबंकी। रविवार को विधानसभा क्षेत्र 267 रामनगर के शक्ति केंद्र तेलवारी, बूथ संख्या 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का प्रसारण पूर्व विधायक शरद मारुति की मौजूदगी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं में सुना ।
कार्यक्रम के बाद बूथ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम मोदी द्वारा “मन की बात” में साझा किए गए प्रेरणादायी विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नवाचार और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर तारीफ की। पूर्व विधायक श्री अवस्थी ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान “सशक्त बूथ-सशक्त संगठन” का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन हुआ। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
इस दौरान “सशक्त बूथ – सशक्त संगठन, सशक्त भारत” का संकल्प दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने “जय हिंद, जय भारत, जय भाजपा” और “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


