28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, नई सूची में फिर घोषित किया भगोड़ा

Must read

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत की संसद पर आतंकी हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर घोषित इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने आतंकियों की नई सूची में मसूद अजहर को एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है, जब अक्टूबर में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल की बैठक होने वाली है।

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले वर्ष 2021 में भी मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया था। उस समय उसके ऊपर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा गया था। अब इस राशि को बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया गया है। पाकिस्तान की इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय दबाव और आतंकवाद के खिलाफ अपनी स्थिति प्रदर्शित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article