30 C
Lucknow
Monday, August 24, 2026

फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग; मुकदमा न हुआ तो थाने के घेराव की चेतावनी

Must read

 

अमृतपुर: थाना राजेपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आने के बाद हिंदू समाज में आक्रोश है। मामले को लेकर हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनमोल पांडे ने थाना प्रभारी राजेपुर को प्रार्थना पत्र देकर फेसबुक पर प्रसारित कथित पोस्ट की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार कड़का इमादपुर पमारान निवासी अंगपाल सिंह के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट प्रसारित होने की बात कही गई है, जिसमें देवी-देवताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ ही क्षेत्र में तनाव और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। अनमोल पांडे ने पुलिस को कथित पोस्ट के स्क्रीनशॉट सहित संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराने की बात कही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।मामले को लेकर हिंदू सभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस मामले में पुलिस को तहरीर के आधार पर गंभीरता से जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता थाने का घेराव कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
फिलहाल पुलिस के स्तर से कथित फेसबुक पोस्ट की जांच और मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री वास्तविक है और उसमें कानूनी कार्रवाई योग्य तथ्य पाए जाते हैं या नहीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article