27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

नितिन नवीन ने घोषित की पूरी राष्ट्रीय टीम, बीजेपी की नई टीम में दिग्गजों से युवाओं तक को जगह

Must read

 

मुस्लिम चेहरों की भी एंट्री

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, स्मृति ईरानी और बीएल संतोष समेत कई बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए डॉ. संदीप पाठक को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। मुस्लिम प्रतिनिधित्व के तहत प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री होंगे।

डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक तथा राजीव बब्बर को सह-संयोजक बनाया गया है। प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी विष्णु दत्त शर्मा को मिली है, जबकि ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी सह-संयोजक बनाए गए हैं।

युवा मोर्चा अध्यक्ष—डॉ. हेमांग जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष—रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष—अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष—बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष—शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा अध्यक्ष—डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष—कुंवर बासित अली को बनाया गया है।

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। मीडिया सह-संयोजक के तौर पर आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को जिम्मेदारी मिली है। सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के होंगे, जबकि सह-संयोजक के तौर पर प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में महिलाओं के साथ मुस्लिम चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा संगठन में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भी जगह मिली है। वहीं स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे जैसे प्रमुख महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने संगठन में महिलाओं की भूमिका को भी मजबूत किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article