37.8 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

बटेश्वर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Must read

 

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत, 25 मई तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। विकास खंड शमशाबाद के ग्राम बेला सराय गजा स्थित ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध बटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय भव्य रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। महायज्ञ के आरंभ होते ही क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार यह महायज्ञ 17 मई से शुरू होकर आगामी 25 मई तक विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। आयोजन ब्रह्मलीन संतों—श्री श्री 1008 लंबे नारायण स्वामी जी महाराज, श्री श्री 1008 चंद्रभान आश्रम, तिल्ली वाले महाराज, ब्रह्मानंद त्रिदंडी मौनी स्वामी जी महाराज तथा श्री श्री 108 शिवानंद दास महंत जी महाराज के आशीर्वाद एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों के माध्यम से ढाई घाट शमशाबाद पहुंचे, जहां गंगा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद स्वरूप गंगाजल प्राप्त किया गया।

पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों और जयकारों की गूंज के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। गांव का वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

महायज्ञ के दौरान कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित ओमप्रकाश त्रिवेदी को सौंपा गया है, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पंडित बृजेश कुमार मिश्रा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article