37.6 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 96

ग्राम चौपाल मे पहुंच डीएम ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

0

फर्रुखाबाद। जनपद के विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।

ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंकिंग योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीणों को पंचायत चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं, वाईएसआर (YSR) और फार्मर रजिस्ट्री जैसी योजनाओं और पंजीकरण प्रक्रियाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों के उत्थान और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन तभी संभव है जब आम जनता सक्रिय रूप से इसमें भागीदारी निभाए।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सके और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कायमगंज, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं तहसील और ब्लॉक स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

प्रदीप फिर बने क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष

0

फर्रुखाबाद। शनिवार को लाल गेट रेट गंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति एवं उपसभापति के चुनाव संपन्न हुए। भारतीय जनता पार्टी ने सभापति पद पर पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना प्रत्याशी बनाया था जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया सभापति पद पर प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं
उपसभापति पद पर नंदकिशोर पुत्र ब्रजराज किशोर एवं प्रतिनिधि पद हेतु कृष्ण दत्त,अमित कुमार,अशोक कुमार कटियार एवं कशिश निर्वाचित हुए हैं।

इस नामांकन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक मीरा सिंह ममता सक्सेना अभिषेक बाजपेई संतोष राजपूत विकास पांडे पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य जिला मंत्री अभिषेक बाथम पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

नीतीश कुमार को लेकर राबड़ी देवी का भाजपा पर हमला

0

– कहा— भाजपा उन्हें भगा रही है, उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

पटना। राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने बिहार की राजनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किनारे करने की कोशिश कर रही है।
राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा की राजनीति ऐसी हो गई है कि वह अपने सहयोगियों को भी सम्मान नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से कमजोर करने और उन्हें भगा देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वे इस तरह की राजनीति कर रहे हैं। राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

राबड़ी देवी ने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार बिहार नहीं छोड़ेंगे और राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका बनी रहेगी।
उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

रंगदारी लूट की संगीन धाराओं में नवीन कटियार और परिजनों पर मुकदमा दर्ज

0

फ्रेंड्स होंडा एजेंसी मालिक सुशित कटियार ने दर्ज कराया मुकदमा

फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र में होली के चंदे के नाम पर दबंगई के मामले में नवीन कटियार राजीव कटियार भतीजे समरजीत निवासी टीला मसेंनी थाना कादरी गेट पर फ्रेंड्स होंडा एजेंसी नेकपुर के मालिक सुशित कटियार पुत्र महेन्द्र पाल सिंह कटियार मूल निवासी चांदपुर की तहरीर पर लूट, रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में थाना कादरी गेट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग आवास विकास स्थित उनकी कोठी पर पहुंचकर जबरन होली चंदा के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ बेल्टो से मारपीट भी की और तो और जेब में रखे पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

बताया गया कि सुशित कटियार आवास विकास कॉलोनी स्थित अपनी कोठी के गेट पर

4 मार्च 2026 को दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर के गेट पर खड़े होकर अपने अतिथियों से बातचीत कर रहे थे। उसी समय नवीन कटियार पुत्र सुखदेव, समरजीत कटियार पुत्र नवीन कटियार और राजीव कटियार पुत्र अमर सिंह निवासी टीला, निकट आवास विकास थाना कादरीगेट तथा उनके साथ आधा दर्जन अज्ञात लोग वहां पहुंच गए।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने होली का चंदा बताते हुए एक लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास मोटरसाइकिल एजेंसी है, इसलिए एक लाख रुपये देना पड़ेगा। जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो आरोपी भड़क गए।आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और व्यापारी को जमीन पर गिराकर बेल्ट व हाथ-पैर से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपये भी निकाल लिए और धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

घटना के दौरान पड़ोसी डॉ. यूएस तिवारी ने मारपीट होते देख पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना कादरीगेट पहुंचे तो आरोपी वहां के पास स्थित मिशन अस्पताल के बाहर भी उन्हें धमकाते नजर आए।

पीड़ित कटियार ने बताया कि आरोपी अक्सर जबरन चंदा मांगते हैं और पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व नागरिक सुविधाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

0

फर्रुखाबाद। कायमगंज नगर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था तथा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया और कर वसूली, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए और नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे बरसात के समय जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि रात के समय नगरवासियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने नगर पालिका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर देते हुए कहा कि आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के सभागार में सीपेज की समस्या भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति औसत पाए जाने पर उन्होंने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कायमगंज, नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज, तहसीलदार कायमगंज सहित नगर पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को नगर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी दी।

मिर्जापुर पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

0

– अपना दल (कमेरावादी) जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता

मिर्जापुर। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल शनिवार को मिर्जापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन अपना दल (के ) के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में किया गया। बताया जा रहा है कि श्याम बहादुर सिंह गौ-तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं, जिसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में आवाज उठाई।

विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि उनके कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।