34.7 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Home Blog Page 65

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

0

फर्रुखाबाद: पीड़िता के घर के सामने जबरन मौरंग डालने और मना करने पर मारपीट कर पीड़िता व उसके पुत्र को घायल कर देने, इलाज के दौरान पीड़िता के पुत्र की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया ।

विवरण के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नवादा सितौली में धर्मवीर उर्फ सकटे पुत्र स्वर्गीय छोटे सिंह व कुनाल पुत्र धर्मवीर ने पीड़िता की जमीन पर मौंरंग डालना शुरू कर दी ।मना करने पर गाली-गलौज किया और मारपीट करने लगे इस दौरान पीड़िता व उसका पुत्र उदय प्रताप उर्फ नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उदय प्रताप की मौत हो गई ।

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया उसकी विवेचना के क्रम में उप निरीक्षक संजय राय, सत्यनारायण व उनकी टीम ने धर्मवीर उर्फ सकटे व कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर घटना में प्रयोग किए गए बांस के डंडे को बरामद कर लिया ।पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

0

शमसाबाद, फर्रुखाबाद: होली का त्योहार नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव-गांव और कस्बों में रंगों की बहार छाने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को शमशाबाद क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अवकाश से पूर्व एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी-ठिठोली और रंगों की खुशबू से सराबोर नजर आया।

जानकारी के अनुसार होली का त्योहार आमजन के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई इस पर्व को खुशियों और सौहार्द्र के साथ मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। घर-घर पापड़, कचरी और गुजिया बनाई जा रही हैं। बाजारों में परचून की दुकानों से लेकर मिष्ठान भंडारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं और खरीदारी का दौर भी तेज हो गया है।

आगामी 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को देखते हुए शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। अवकाश की घोषणा होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। छुट्टी के समय अधिकांश बच्चों के हाथों में अबीर-गुलाल दिखाई दिया। वे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। विद्यालय परिसर में ‘होली है’ के उत्साहपूर्ण स्वर गूंजते रहे।

इस दौरान शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सभी को प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने शिक्षकों को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यालय से छुट्टी के बाद कुछ बच्चे सड़कों से गुजरते हुए राहगीरों को भी रंग लगाकर होली की बधाई देते दिखाई दिए। हालांकि शिक्षकों द्वारा बच्चों को संयम और मर्यादा के साथ त्योहार मनाने की सीख भी दी गई।

शिक्षा सूत्रों के अनुसार 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा, जबकि उससे पूर्व होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र में प्रशासन भी शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

रॉन्ग साइड ट्रैक्टर-ट्रालियों ने कार रौंदी, फील्ड ऑफिसर गंभीर घायल

0

15 मिनट तक कार में फंसे रहे संजीव, मेडिकल कॉलेज रेफर

शाहजहांपुर: पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पेस्टीसाइड कंपनी के फील्ड ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक भीतर ही फंस गया। घायल की पहचान संजीव सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के परसर गांव के निवासी हैं।

वर्तमान में वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर मोहल्ले में परिवार सहित रहते हैं और एक पेस्टीसाइड कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि संजीव सिंह शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव से शाहजहांपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुवायां के ढकिया मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रालियों ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद संजीव कार में बुरी तरह फंस गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी नितांशी अस्पताल पहुंच गईं। उधर, टक्कर मारने के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आरोपित चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछे सवाल की गिरफ्तारी कब होगी मेडिकल कॉलेज में दवाई चोरी प्रकरण में तो 2 दिन बाद ही हो गई गिरफ्तारी

0

सरकारी महकमे में बड़े अधिकारी के बाबू का बड़ा सिंडिकेट,बचेगा नहीं आज नहीं तो कल

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से बड़ी मात्रा में दवाइयां चोरी कर मार्केट में बेचने वाले नामजद अभियुक्त फार्मासिस्ट मोहम्मद ज़ुबैर अली उर्फ गुल्जी को बीस माह बाद किया गिरफ्तार।

01 जून 2024 को मेडिकल कॉलेज से चोरी की गयी दवाइयों से भरे कमर्शियल वाहन को पकड़ा गया था,जिसमें तत्कालीन डीएम उमेश प्रताप सिंह के सख़्त निर्देश पर तत्कालीन सीएमएस ने चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल,मोहम्मद ज़ुबैर,नंद किशोर सहित अन्य के खिलाफ़ दर्ज कराया था केस।

शाहजहांपुर में दबंगों ने व्यक्ति को चप्पलों से पीटा बचाने आई पत्नी पर भी हमला, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट

0

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। बचाने आई उसकी पत्नी पर भी हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे ताहरपुर गांव में हुई। गांव के निवासी हरिशंकर जब किसी काम से घर से बाहर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हरिशंकर की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी बबीता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने पति को बचाने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। बबीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हमलावरों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटा और चाकू से भी हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है और उनका आपसी विवाद चल रहा था। घायल हरिशंकर और उनकी पत्नी का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दी,पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के प्रयास में जुटी

0

मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर): शनिवार सुबह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर ढाई के मजरा दरियागंज के समीप रोड के किनारे पाकड़ के पेड़ में एक युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।

थाना मिर्ज़ापुर के एसएसआई सुनील भरद्वाज ने बताया कि पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम सनोडी निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त हो जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएसआई सुनील भरद्वाज ने बताया कि मृतक संजय कुमार अपने घर से चार दिन पहले अपनी ससुराल फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर अंतर्गत ग्राम एत्मादपुर आया था। उसने ससुराल से यहां आकर ग्राम दरियागंज के समीप रात में किसी समय पाकड़ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक संजय ने आत्महत्या क्यों की ? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।