20 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026
Home Blog Page 62

निर्दयी छोड़ गए मासूम, पुलिस की फुर्ती से बची नवजात कन्न्या

0

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम राई मजरा खंडोली (Village Rai Majra Khandoli) के निकट सरसों के खेत में एक नवजात बच्ची (newborn girl) लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से मासूम की जान बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार, 28 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे डायल 112 पर कॉलर सिद्धार्थ पुत्र धीरेंद्र, निवासी राय, थाना राजेपुर द्वारा सूचना दी गई कि उसके सरसों के खेत में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी टीम तथा थाना राजेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर देखा गया कि खेत में एक नवजात कন্যा असहाय अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बच्ची को सुरक्षित उठाया और तत्काल उपचार हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नवजात को खेत में छोड़ने वाले की पहचान की जा सके।

थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही बाल संरक्षण इकाई एवं संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि बच्ची के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। यह घटना समाज के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक मासूम की जिंदगी बचाकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है।

जनसेवा के प्रतीक मोहन अग्रवाल का जन्मदिन बधाइयों से गूंजा

0

फर्रुखाबाद: समाजहित की बुलंद आवाज और निडर व्यक्तित्व (fearless personality) के लिए पहचाने जाने वाले मोहन अग्रवाल (Mohan Agarwal), संस्थापक फर्रुखाबाद विकास मंच का जन्मदिन जिले भर में उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा रहा और समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मोहन अग्रवाल लंबे समय से जनहित के मुद्दों को बेझिझक और निस्वार्थ भाव से उठाते रहे हैं। शहर की मूलभूत समस्याओं से लेकर प्रशासनिक लापरवाही तक, उन्होंने हर मंच पर स्पष्टवादिता और साहस के साथ अपनी बात रखी है। यही कारण है कि जिले में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है और आमजन उन्हें सामाजिक सरोकारों की मजबूत आवाज मानते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने केक काटकर और पौधरोपण कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कई सामाजिक संगठनों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर माल्यार्पण किया और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

बधाई संदेशों में लोगों ने कहा कि मोहन अग्रवाल का जनहित के प्रति समर्पण और निर्भीक कार्यशैली युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाज सेवा की निरंतर ऊर्जा की कामना की, ताकि वे आगे भी मजबूती से समाज के लिए खड़े रह सकें।

काशी में रंगभरी एकादशी के दौरान पुलिस पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

0

वाराणसी: रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) के पास दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें आरोप लगाया गया है कि मंदिर में सुरक्षा के लिए तैनात एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की और बटुक के वेश में एक लड़के के बाल खींचे।रंगभरी एकादशी के दिन हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।

पत्रकारों को भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उत्सव को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था। बीते शुक्रवार को एक स्थानीय महिला पत्रकार अपने सहयोगी के साथ गेट नंबर 4 पर पहुंचीं। पत्रकार ने आरोप लगाया कि अपने संगठन का पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें रोक दिया गया। मंदिर प्रशासन द्वारा बुलाए जाने की बात समझाने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उनकी सहयोगी को धक्का दिया। विरोध करने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

एक अन्य वीडियो में, एक पुलिसकर्मी को बटुक वेशभूषा पहने एक लड़के को धाम में प्रवेश करते समय उसके बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह लड़का भी रंगभरी एकादशी उत्सव में भाग लेने जा रहा था। हालांकि, लड़के की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसल ने बताया कि केवल संगठन के पहचान पत्र वाले पत्रकारों को ही अंदर जाने की अनुमति थी। सभी पुलिस अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए गए थे कि वे किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल, अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो उसकी जांच की जाएगी। इन दोनों घटनाओं की जांच जारी है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबोध यादव, सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत

0

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेपुर सुबोध यादव (Subodh Yadav) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को जिले की राजनीति में सक्रिय वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। भेंट के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सुबोध यादव ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर मजबूत और सक्रिय संगठन खड़ा करना है, ताकि जन-जन की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जा सके।

बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार, सुबोध यादव एक बार फिर जिला पंचायत चुनाव में अपनी राजनीतिक दखल मजबूत करने की तैयारी में हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएंगे और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे।

सुबोध यादव ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में पुनः मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और उसी के आधार पर आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात के बाद फर्रुखाबाद की सियासत में हलचल तेज होना तय है और जिला पंचायत चुनाव में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला- डिप्टी सीएम को दी खुली चुनौती

0

कन्नौज: पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने एक दिवसीय Kannauj दौरे के दौरान भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “हमसे गलती हुई और हमने उसके लिए माफी भी मांगी, लेकिन डिप्टी सीएम को एक महीने बाद पता चला कि चुटिया खींची गई। शायद उन्हें सांप सूंघ गया था।” उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि डिप्टी सीएम में हैसियत है तो अपना सम्मान बचाने के लिए या तो सरकार गिराएं या फिर अपने पद से इस्तीफा दें।

कन्नौज के प्रमुख व्यवसाय इत्र उद्योग का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सुगंध से नहीं, दुर्गंध से प्रेम है, इसलिए कन्नौज को अब तक कोई विशेष सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इत्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा युद्ध के खिलाफ रही है। “दुनिया में वॉर नहीं होना चाहिए, क्योंकि युद्ध कभी अच्छाई नहीं लाता, केवल नुकसान देता है,” उन्होंने कहा।

एसआईआर को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भाजपा नेताओं ने कहा था कि मुसलमान भाई कागज ढूंढेंगे, लेकिन अब स्थिति यह है कि हिंदू भाई ही कागज ढूंढ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम लोगों को परेशान करने में लगी है। केंद्र सरकार की व्यापार नीतियों पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विभिन्न देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रही है, जबकि चीन भारत का बाजार छीनने में लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि केवल नारों से देश का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य खतरे में है।

युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में न रोजगार है और न ही अच्छे दिन आए हैं। “देश के नौजवान भटक रहे हैं, उन्हें मोबाइल पर सेल्फी लेना सिखा दिया गया है, लेकिन रोजगार और जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ,” उन्होंने कहा। अखिलेश यादव के इस दौरे और बयानों से कन्नौज सहित प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

जीरो टॉलरेंस बनाम सियासत: दुर्दान्त माफिया अनुपम दुबे प्रकरण पर पैरवी को उतरे पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री

0

– माफिया समर्थक कर रहे जिंदाबाद
– माफिया समर्थक सोशल मीडिया पर कर रहे अनर्गल प्रचार
– अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए पूर्व मंत्री

फर्रुखाबाद: प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया और गैंगस्टर तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चर्चित माफिया अनुपम दुबे और उसके गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ खुलेआम उतरे पूर्व मंत्री और भोगांव के भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री (BJP MLA Ramnaresh Agnihotri) की उनके समर्थक सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस में जमकर सराहना कर रहे हैं और सरकार विरोधी बयान बाजी में भी कोई कसर बकाया नहीं छोड़ रहे।

माफिया तंत्र पर शासन के निर्देश के बाद हुई बड़ी कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री खुलकर माफिया के समर्थन में सामने आए बताये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुईं है। फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर समर्थकों द्वारा नारेबाजी और प्रशासनिक कदमों की आलोचना की जा रही है।

प्रदेश सरकार लगातार यह दोहराती रही है कि अपराध और माफिया तंत्र के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सभी कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में सामाजिक और राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। एक बड़ा पक्ष इसे कानून के राज की स्थापना बता रहा है, जबकि माफिया तंत्र समर्थक दूसरा पक्ष कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे माहौल संवेदनशील बना हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

यूथ इंडिया न्यूज़ ग्रुप स्पष्ट करता है कि हमारा उद्देश्य तथ्यों को सामने लाना है। कानून का पालन सर्वोपरि है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में ही होगा।